Joyous News
असहिष्णुता के मुद्दे पर फिल्म बनाएंगे तिग्मांशू धूलिया
![](http://i0.wp.com/www.oneworldnews.com/wp-content/uploads/2015/11/09DMC_TIGU_1646525f.jpg?resize=636%2C424&ssl=1)
फिल्म मेकर तिग्मांशू धूलिया इन दिनों संयुक्त राष्ट्र के एक अभियान के लिए फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जाता रहा है कि अभियान को ह्यूमनिसी (ह्यूमन साइड ऑफ डिप्लोमेसी) नाम दिया गया है। इसके जरिए गरीबी, हिंसा, असहिष्णुता जैसे मुद्दों पर जागरुकता को बढ़ाया जा सकेगा।
‘एंगेलो एंटोनियो टोरिएलो’ ने इस अभियान को भारत में उतारा है। इसका उद्देश्य समाजिक मुद्दों को प्रदर्शित करती फिल्म का निर्माण करना है।
अभी तक लीड रोल के लिए नाम सामने नही आये हैं, लेकिन खबरों की माने तो फिल्म में रितिक रौशन और अजय देवगन को लेने की योजना बनाई जा रही है।